सपाईयों ने संगठन की मजबूती को लेकर भरी हुंकार

PRATAPGARH NEWS: समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं की रविवार को यहां हुई बैठक में संगठन की नीतियों एवं कार्यक्रमों पर विचार विमर्श हुआ। बैठक की अध्यक्षता सपा नेता कामता पटेल व संचालन रामधन यादव ने किया। बैठक में सांसद डॉ0 एसपी सिंह पटेल के प्रतिनिधि जितेन्द्र सिंह ने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत बनाने के लिए संपर्क अभियान तेज करने को कहा। उन्होने कहा कि सांसद डॉ0 एसपी सिंह पटेल के द्वारा जिले के विकास में तेजी जारी दिखेगी। इस मौके पर रामलगन यादव, प्रकाशचंद्र उपाध्याय, रोशन लाल सरोज, डॉ0 वीपी यादव, राजेश यादव, आलोक सिंह, आशीष कमल, राजू, विवेक, विजय आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *