Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

प्रतियोगिता के विजेताओं को मिला पुरस्कार
FATEHPUR NEWS: बैंक ऑफ बड़ौदा के क्षेत्रीय कार्यालय फतेहपुर में हिंदी माह समापन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर साहित्यकार शैलेंद्र कुमार द्विवेदी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। समारोह में विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार भी वितरित किए गए। बैंक ऑफ बड़ौदा के क्षेत्रीय प्रमुख अरविंद कुमार ने अपने संबोधन में हिंदी भाषा के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने इसे जन-जन की भाषा बताते हुए इसके प्रचार-प्रसार की आवश्यकता पर बल दिया। कुमार ने बैंक के डिजिटल उत्पादों में भारतीय भाषाओं का उपयोग करते हुए अधिकतम ग्राहकों को जोड़ने पर भी जोर दिया। वहीं मुख्य अतिथि शैलेंद्र कुमार द्विवेदी ने कहा कि हिंदी के वास्तविक विकास के लिए हमें हिंदी के साथ-साथ अन्य बोलियों को भी साथ लेकर चलना होगा। उन्होंने हिंदी के उन्नयन में बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए एक छंद भी प्रस्तुत किया। उप क्षेत्रीय प्रबंधक पुनीत श्रीवास्तव ने धन्यवाद ज्ञापन किया। उन्होंने बताया कि बैंक ऑफ बड़ौदा ग्राहकों की सुविधा के लिए समर्पित है और हिंदी हमारा गौरव है। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि क्षेत्रीय कार्यालय फतेहपुर को हिंदी के लिए राष्ट्रीय सम्मान मिल चुका है। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ प्रबंधक (राजभाषा) कामाख्या पाण्डेय ने किया। इस मौके पर कई प्रबंधक और बैंक के अधिकारीगण मौजूद रहे।