Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

मिशन शक्ति 5.0 के तहत बच्चियों को बताया आत्मनिर्भरता व सुरक्षा और अधिकारों का संदेश
JALAUN NEWS: मिशन शक्ति फेज 5.0 के अंतर्गत जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार ने जनपद की विभिन्न विद्यालयों से आई छात्राओं के साथ संवाद कार्यक्रम किया। इस अवसर पर अधिकारियों ने बालिकाओं को मिशन शक्ति के उद्देश्यों, महिलाओं एवं बच्चियों की सुरक्षा से संबंधित कानूनों, हेल्पलाइन नंबरों तथा आत्मनिर्भर बनने के उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने छात्राओं को बताया कि सरकार द्वारा संचालित 1090 वूमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन जैसे तंत्र हर समय उनकी सुरक्षा के लिए सक्रिय हैं।संवाद के दौरान बच्चियों ने भी खुलकर अपने विचार रखे। अधिकारियों ने उनके हर प्रश्न का धैर्यपूर्वक उत्तर देते हुए उन्हें आगे बढ़ने और अपने सपनों को साकार करने के लिए प्रेरित किया। जिलाधिकारी ने कहा कि “मिशन शक्ति केवल एक अभियान नहीं, बल्कि समाज में समानता और सम्मान की भावना स्थापित करने का जनआंदोलन है। उन्होंने सभी छात्राओं से आह्वान किया कि वे स्वयं सशक्त बनें और अन्य बालिकाओं को भी शिक्षित एवं जागरूक करें। छात्राओं में उत्साह और आत्मविश्वास देखने को मिला। सभी ने मिशन शक्ति की जानकारी वाले बुकलेट व पम्पलेट लेकर समाज में जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।