कलेक्ट्रेट परिसर से हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रथ रवाना

सभी ने ली स्वच्छता एवं जनजागरूकता की शपथ

JALAUN NEWS: जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम अनुरागी, सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा, माधौगढ़ विधायक मूलचंद निरंजन, कालपी विधायक विनोद चतुर्वेदी तथा जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान (05 से 31 अक्टूबर 2025) एवं दस्तक अभियान (11 से 31 अक्टूबर 2025) के सफल क्रियान्वयन हेतु आज कलेक्ट्रेट परिसर से जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और कर्मियों को संचारी रोग नियंत्रण एवं स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि स्वच्छता ही रोगों से बचाव का सबसे प्रभावी माध्यम है, और समाज के प्रत्येक नागरिक को इस अभियान में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए। अभियान के अंतर्गत जनपदभर में मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया, जापानी इंसेफलाइटिस जैसी बीमारियों से बचाव हेतु घर-घर संपर्क, स्वच्छता अभियान और प्रचार-प्रसार कार्यक्रम संचालित किए जाएंगे। कलेक्ट्रेट परिसर से रवाना हुआ यह वाहन पूरे जनपद में जाकर लोगों को स्वच्छता, साफ-सफाई और व्यक्तिगत स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने का संदेश देगा। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी केके सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी नरेंद्र देव शर्मा आदि सहित अधिकारी व जनप्रतिधि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *