राजन शुक्ला बने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव

पार्टी के नितियों को जन-जन पहुंचाने का काम किया जायेगा: राजन

KUSHINAGAR NEWS:  समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश के अखिलेश यादव के स्वीकृत पर समाजवादी  लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष  अभिषेक यादव ने कुशीनगर के फाजिलनगर  विधानसभा क्षेत्र के  महुआवा  खुर्द सोहग निवासी राजन शुक्ला को राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया है राष्ट्रीय सचिव नियुक्त होने पर राजन शुक्ला को बधाई देने का तांता लगा हुआ है। नवनियुक्त लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव राजन शुक्ला ने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी सौंपी है उसको इमानदारी पूर्वक निर्वहन किया जायेगा साथ ही साथ पार्टी के नितियों को जन-जन तक पहुंचाने का काम किया जायेगा  हम राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव व लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष  अभिषेक यादव को आभार प्रकट करते हैं और उनके द्वारा सभी प्रकार के कार्ययोजना को आगे बढ़ाने के लिए तत्पर रहेंगे और पार्टी की नितियों को जन-जन तक पहुंचाने का काम किया जायेगा राजन शुक्ला के राष्ट्रीय सचिव मनोनीत होने पर जिला अध्यक्ष रामअवध यादव पूर्व मंत्री ब्रम्हा शंकर त्रिपाठी, राधेश्याम सिंह, डाक्टर प्रियेश तिवारी ,रणविजय सिंह, मोहन दिग्विजयसिंह सिंह, लक्षमण बाबू, शमसुल, मोहसिन खान, डाक्टर कैश अली, कृष्णानन्द  तिवारी ,रमन शाही, सिकन्दर आलम ,राजेंद्र यादव, देवेंद्र यादव ,बिजय यादव, राजेश कुमार, हरेंद्र यादव आदि ने बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *