Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

KUSHINAGAR NEWS: एमएलसी चुनाव को लेकर हुई तैयारी बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व जिलाध्यक्ष व शिक्षक एमएलसी चुनाव के क्षेत्रीय संयोजक डॉ प्रेमचंद मिश्र ने कहा कि अगले वर्ष शिक्षक व स्नातक विधान परिषद सदस्य का निर्वाचन होना है। इसके लिए भाजपा ने पूरी तैयारी से चुनाव लड़ने का निर्णय लिया है। विगत तमाम चुनावों की तरह इस चुनाव में भी हमें ऐतिहासिक सफलता मिले इसके लिए। हमें प्रत्येक कार्यकर्ता को उसकी योग्यता और क्षमता के अनुसार चुनाव में जिम्मेदारी सौंपनी है। इस अभियान को विचार परिवार के लोगों के साथ मिलकर आगे बढ़ना है। शिक्षक व स्नातक निर्वाचन में सबसे महत्वपूर्ण और परिश्रम का कार्य वोट बनाने का है। महाविद्यालय व विद्यालयों के साथ ही घर-घर संपर्क की रणनीति बनाकर मतदाता बनाने का काम करना है। जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय ने बताया कि शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए पार्टी के निर्देशानुसार सभी जिला, विधानसभा तथा मतदान केंद्र संयोजक की जिम्मेदारी तय कर लिया गया है। पदाधिकारी विद्यालयों में सम्पर्क कर मतदाता बनाने का कार्य तेजी से कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में पार्टी की जनकल्याणकारी नीतियों तथा तपस्वी कार्यकर्ताओं के परिश्रम से विगत लोकसभा व विधानसभा चुनावो की तरह शिक्षक एमएलसी चुनाव में भी भारतीय जनता पार्टी कुशीनगर जिला में ऐतिहासिक सफलता प्राप्त करेगी। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष विजय कुमार शुक्ल, जिला मंत्री विवेकानंद शुक्ल, बाबू नन्दन सिंह,जिला मीडिया प्रभारी विश्वरंजन कुमार आनन्द, आई टी विभाग जिला संयोजक नमो नारायण मौर्य, शिक्षक एमएलसी चुनाव के जिला सह संयोजक शैलेन्द्र सिंह विधानसभा संयोजक पशुपति जायसवाल, धन्नजय तिवारी, रामक्यास सिंह, राना प्रताप मिश्र, कन्हैया शर्मा आदि उपस्थित थे।