Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

ETAWA NEWS: थाना बकेवर पुलिस ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए 11 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों के खिलाफ धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की गई है। गिरफ्तार अभियुक्तों में राहुल पुत्र मुकुट सिंह (27) निवासी ग्राम बिजौली, अवधेश पुत्र श्रीराम दुलारे (40), सत्यवीर पुत्र सुरेश चंद्र (19), बॉबी पुत्र अवधेश कुमार (19) निवासी इंदरौसी, अभिलाख नारायण उर्फ बबलू पुत्र विद्यानारायण (42) निवासी नहर बाजार लखना, बंटी पुत्र रामप्रकाश (22) निवासी तालाब मोहल्ला लखना, नरेंद्र सिंह पुत्र छोटेलाल (42) निवासी नया नगला पोस्ट महेवा, श्याम तिवारी पुत्र अनिल कुमार (28) निवासी ग्राम इकनौर, आलोक पुत्र राजबहादुर (38) निवासी ग्राम इकनौर, शैलेष पुत्र अशोक कुमार (31) निवासी ग्राम मड़ैया अहिरान तथा आशीष कुमार पुत्र तुलाराम (28) निवासी सुंदरपुर थाना बकेवर शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि सभी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्रवाई हेतु न्यायालय उपजिलाधिकारी भरथना/चकरनगर के समक्ष पेश किया गया है।