करुणाकर त्रिपाठी राष्ट्रीय अल्प बचत अभिकर्ता संघ के प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत

ETAWA NEWS: राष्ट्रीय अल्प बचत अभिकर्ता संघ उत्तर प्रदेश इकाई की एक संगठनात्मक बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष के आदेश पर अयोध्या धाम में बुलाई गई थी मीटिंग की अध्यक्षता राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अपूर्व अग्निहोत्री की देख रेख में नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया जिसमें श्री करुणाकर त्रिपाठी जनपद इटावा को उत्तर प्रदेश का अध्यक्ष मनोनीत किया गया साथ ही श्री हरेराम गुप्ता जनपद कुशीनगर को महासचिव मनोनीत किया गया इसके  अतिरिक्त श्रीमती राधा दीक्षित (कुसमरा) मैनपुरी को उपाध्यक्ष व बसंती गुप्ता पीलीभीत को संयुक्त सचिव मनोनीत किया गया इस तरह अन्य पद भी मनोनीत किए गए है। उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय अल्प बचत अभिकर्ताओ की नई मनोनीत कमेटी  का गठन किया  तथा ध्वनि मत से सभी ने समर्थन किया। मंच का संचालन राष्ट्रीय महासचिव श्री मनोज कुमार मिश्रा के द्वारा किया गया और जिसमें उत्तर प्रदेश के जिला अध्यक्षों एवं महासचिवो ने अपने-आपने संगठन के प्रति बिचार रखे ब सभी ने भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *