Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

पर्यावरण एवं स्वास्थ्य जागरूकता के लिए निकाली गई साइकिल यात्रा
BHADHOHI NEWS: भदोही साइकिलिंग क्लब के अध्यक्ष अताउल अंसारी के नेतृत्व में नगर के राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित बड़ा चैराहा से पर्यावरण एवं स्वास्थ्य जागरूकता के लिए साइकिल यात्रा निकाली गई। जो कांजी हाउस, आजाद नगर, गोपपुर होते हुए सारीपुर पहुंची। इस दौरान वहां प्रधान प्रतिनिधि रामश्रृंगार चैधरी एडवोकेट बड़ी संख्या मे अपने समर्थकों के साथ सभी साइकिल चालकों का फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। उन्होंने कहा कि आपका स्वास्थ्य अनमोल धन है। ब्रह्म मुहूर्त में उठे आधे घंटे का योग व्यायाम कोई कसरत खेलकूद अवश्य करें। आसपास के कार्य साइकिल से या पैदल करें। अगर आप अपने स्वास्थ्य को सही नहीं रखते हैं तो बीमार पड़ेंगे और आपकी सारी जमा पूंजी इलाज में खर्च हो जाएगी। प्रधान प्रतिनिधि ने हरी झंडी दिखाकर साइकिल यात्रा को रवाना किया और स्वयं साइकिल लेकर यात्रा में शामिल हुए। सारीपुर, लोहरा, माधोपुर, चक दफ्तर बंद, लालानगर, कोइलरा के आसपास का भ्रमण कर ग्रामीणों को इसके प्रति जागरूक किया। अमवा गांव में इसका समापन हुआ। इस मौके पर मुस्ताक अंसारी, सरफराज अहमद, मनोज यादव, जगदीश यादव, प्रवीण श्रीवास्तव, महमूद आलम, साक्षी गौतम, अबरार हाशमी, कमलेश कश्यप, फरियाद अली, प्रमोद मौर्य, सुंदरम चैधरी, कार्तिक सुनील, बनारसी बिंद, इमरान अहमद, महेंद्र यादव, फैज आलम, आजाद चैधरी, विराट चैधरी, गोपाल चैधरी, अबू हुरैरा, फैज शेख व हिमांशु चैधरीद आदि शामिल रहें।