वामा सारथी के तहत आयोजित किया गया जांच शिविर

स्वास्थ्य कल्याण परीक्षण का 73 पुलिसकर्मियों एवं उनके परिजनों ने उठाया लाभ

BHADHOHI NEWS: एसपी द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन में रविवार को स्वास्थ्य कल्याण परीक्षण के लिए वामा सारथी उत्तर प्रदेश पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा वामा वेलनेस कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें कुल 73 पुलिसकर्मी एवं उनके परिजनों का स्वास्थ्य परीक्षण करते हुए स्वास्थ्य परामर्श दिए गए।
इस दौरान डॉ.लाल पैथ लैब (डायग्नोस्टिक और स्वास्थ्य सेवा प्रदाता संस्था) की सहभागिता से इस कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा हृदय, दंत, नेत्र, बाल रोग, त्वचा रोग, जोड़ों का दर्द, बीपी और शुगर आदि की जांच की गई और स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। जहां पर उनको स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक परामर्श दिए गए। इस दौरान एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने कहा कि यह पहल पुलिस परिवार के लिए महत्वपूर्ण है। इससे पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों को आवश्यक चिकित्सा सहायता प्रदान करती है। यह उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और बीमारियों से बचाव के लिए जागरूक करती है। इस तरह के आयोजन से पुलिस कर्मियों का मनोबल बढ़ता है और उनके परिवार के समग्र विकास में सहायता मिलती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *