पत्रकार समाज का आईना, जनहित में करें कार्यःघनश्याम पाठक

बैठक में पत्रकार प्रेस क्लब सदर तहसील के अध्यक्ष  पद पर विशाल चैबे का हुआ मनोनयन

BHADHOI NEWS: पत्रकार प्रेस क्लब तहसील सदर इकाई की एक बैठक चोलापुर बाजार स्थित श्री आदित्य नारायण सिंह पब्लिक स्कूल के हाल में रविवार को सकुशल संपन्न हुआ। बैठक की अध्यक्षता पत्रकार प्रेस क्लब के प्रदेश उपाध्यक्ष शशि प्रकाश सिंह ष्सोनूष् तथा संचालन पीपीसी वाराणसी के जिलाध्यक्ष पवन पांडे एवं अनीश मिश्रा ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में पत्रकार प्रेस क्लब के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम पाठक ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि पत्रकारिता की चुनौतियों और सम्मानजनक कार्य-वातावरण को सुनिश्चित करने के लिए यह बैठक आयोजित कीं गई है। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष श्री पाठक ने पत्रकारों पर होने वाले उत्पीड़न की घटनाओं पर चर्चा करते हुए कहा कि पत्रकारों के लिए दुर्घटना बीमा की अत्यंत आवश्यकता है। पत्रकार आपसी एकता और पीपीसी  की मजबूती पर जोर दे,ताकि पत्रकार एक सशक्त आवाज़ बन सकें। बैठक में पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने तथा उन्हें गुजारा भत्ता, कैशलेस ईलाज़ और अन्य बुनियादी सुविधाओं से लाभान्वित किए जाने की मांग प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की गई। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष श्री पाठक ने विशाल चैबे को सदर तहसील का अध्यक्ष मनोनीत किया। बैठक में मुख्य रूप से पीपीसी के प्रदेश संयोजक मनीष दीक्षित, प्रदेश उपाध्यक्ष सोनू सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष पांडे, प्रदेश महासचिव पवन त्रिपाठी, प्रदेश संगठन मंत्री राघवेंद्र प्रताप सिंह, प्रदेश प्रवक्ता मुकेश मिश्रा,पूर्वांचल अध्यक्ष प्रवीण चैबे, मंडल अध्यक्ष आफताब आलम, जिलाध्यक्ष पवन पांडे, विनय मौर्य,नवीन प्रधान,देवमणि त्रिपाठी, धर्मेंद्र चैबे, रामाश्रय मिश्रा,कृष्णा पाठक, शशांक सिंह, ऋषिकेश पांडे, संतोष पांडे, राजेश सिंह, अनीश मिश्रा,अरुण मिश्रा, सुधीर उपाध्याय विपिन पांडे, विशाल चैबे, जन्मेजय सिंह,रूपक चैबे, अभिषेक पांडे, नीरज गुप्ता, अभिषेक चैबे, मधुकर मिश्र,बृजेश मिश्रा, कृष्ण मोहन गुप्ता ष्बग्गाष्, राहुल सेठ, वीरेंद्र प्रताप उपाध्याय, मुकेश कुमार,विशाल कुमार सहित दर्जनों पत्रकार मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *