स्वयंसेवकों ने किया शारीरिक और वैचारिक शक्ति का प्रदर्शन

आरएसएस की स्थापना के 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में किया पथ संचलन

BHADHOI NEWS: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की स्थापना के 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में शताब्दी वर्ष मनाया जा रहा है। रविवार को नगर में पथ संचालन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पथ संचलन शहीद नरेश इंटरमीडिएट कॉलेज से प्रारंभ हुआ।
इस दौरान विंध्याचल विभाग के विभाग प्रचारक कौशल किशोर व खंड संचालक औराई संतोष सेठ ने डॉ.केशव राम बलिराम हेडगेवार, सदाशिव गोलवलकर गुरु जी और श्रीराम जी के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। शहीद नरेश इंटरमीडिएट कॉलेज से खलवापुर, भुजवा का शिवाला, सराफा मार्केट, कपड़ा मार्केट, सब्जी मंडी, मुख्य चैराहा, भजईपुर से दलपतपुर मार्ग, गुप्ता कॉर्नर से होते हुए शहीद नरेश इंटरमीडिएट कॉलेज में पहुंचने के बाद पथ संचलन का समापन हुआ। जिसमें बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों ने भाग लिया और अनुशासन तथा एकता का प्रदर्शन किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य संघ की शारीरिक और वैचारिक शक्ति का प्रदर्शन करना है। साथ ही समाज में राष्ट्रीय चरित्र निर्माण और सेवा के मूल्यों को बढ़ावा देना है।  यह कार्यक्रम संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित किए जा रहे। कई कार्यक्रमों में से एक है। जिसका उद्देश्य समाज को संगठित करना और राष्ट्रीय विकास में योगदान देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *