Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

ड्रोन खिलौना बरामद कर अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
JAUNPUR NEWS: थाना मड़ियाहूँ पुलिस ने संदिग्ध ड्रोन उड़ने की सूचना पर तत्परता दिखाते हुए मौके पर पहुंचकर एक युवक को गिरफ्तार किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम शीतलगंज के पास आसमान में संदिग्ध ड्रोन जैसी वस्तु उड़ते देखे जाने की सूचना पर उपनिरीक्षक नान्हू यादव मय पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंचे। जांच के दौरान पुलिस ने मौके से एक प्लास्टिक का ड्रोन और उसका रिमोट बरामद किया। मौके पर मौजूद युवक की पहचान प्रियाशू चैरसिया पुत्र महेश चैरसिया निवासी शीतलगंज थाना मड़ियाहूँ के रूप में हुई, जिसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि उसने यह ड्रोन मुंबई से ₹5000 में खरीदा था। ड्रोन उड़ाने के कारण आसपास के लोगों में भय और अफवाह जैसी स्थिति उत्पन्न हो रही थी। इस मामले में थाना मड़ियाहूँ पर मु.अ.सं. 456/25 धारा 353(1) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई है। गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक नान्हू यादव तथा हेड कांस्टेबल अनुज प्रताप सिंह शामिल रहे। पुलिस ने जनता से अपील की है कि बिना अनुमति ड्रोन उड़ाने जैसी गतिविधियों से बचें, अन्यथा कठोर कार्रवाई की जाएगी।