Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

JAUNPUR NEWS: जिला मलेरिया अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार, जनपद में संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान (अक्टूबर 2025) का भव्य शुभारंभ आज जिला टीबी चिकित्सालय परिसर से हुआ। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. लक्ष्मी सिंह ने हरी झंडी दिखाकर जन-जागरूकता रैली को रवाना किया। रैली में संचारी शपथ, स्लोगन, प्रचार वाहन और बैनर-पोस्टरों के माध्यम से लोगों को बीमारियों की रोकथाम के प्रति जागरूक किया गया। यह रैली टीबी हॉस्पिटल से शुरू होकर गांधी तिराहा होते हुए पुनः टीबी हॉस्पिटल परिसर में संपन्न हुई। संचारी रोग नियंत्रण अभियान 5 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक चलेगा, जिसमें स्वास्थ्य विभाग के साथ-साथ पंचायती राज, नगर विकास, स्वच्छ भारत मिशन, शिक्षा, पशुपालन, कृषि, बाल विकास आदि विभागों की संयुक्त भागीदारी रहेगी। वहीं दस्तक अभियान 11 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक चलेगा, जिसमें आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ति्रयां घर-घर जाकर बुखार, सर्दी-जुकाम, क्षय रोग और कुपोषण से ग्रसित व्यक्तियों की पहचान करेंगी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. लक्ष्मी सिंह ने जनता से सक्रिय सहभागिता की अपील की, जबकि जिला मलेरिया अधिकारी सुनील कुमार यादव ने डेंगू-मलेरिया से बचाव के लिए मच्छरदानी के उपयोग, पानी जमा न होने देने और समय पर जांच कराने की सलाह दी।