जौनपुर पत्रकार संघ का 23वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया

ग्रामीण पत्रकारिता चुनौतीपूर्ण, विकास कार्यों में मीडिया की अहम भूमिका:सीमा द्विवेदी व रमेश मिश्र

JAUNPUR NEWS: जौनपुर पत्रकार संघ का 23वां स्थापना दिवस नगर के एक होटल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मुख्य अतिथि राज्यसभा सदस्य सीमा द्विवेदी ने कहा कि ग्रामीण पत्रकारों का कार्य बेहद चुनौतीपूर्ण होता है। सीमित संसाधनों के बावजूद वे हर घटना स्थल पर पहुँचकर जनहित में समाचार प्रसारित करते हैं। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों की विश्वसनीयता तब तक नहीं होती जब तक मीडिया उसका उल्लेख न करे। विशिष्ट अतिथि पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ ने कहा कि पत्रकारों को अपनी कलम के साथ न्याय करना चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे विधायक रमेश मिश्र ने कहा कि विकास कार्यों में पत्रकारों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने बताया कि समाचारों के माध्यम से ही उन्हें जनसमस्याओं की जानकारी मिलती है, जिनका समाधान सरकार स्तर पर कराया गया।
संरक्षक ओमप्रकाश सिंह ने ग्रामीण पत्रकारों की उपेक्षा पर चिंता जताई और कहा कि वे पत्रकारिता की रीढ़ हैं। कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकारों को सम्मानित किया गया। समारोह में अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी, अधिवक्ता और पत्रकार मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. मधुकर तिवारी और आभार ज्ञापन अध्यक्ष शशिमोहन सिंह क्षेम ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *