Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

पुलिस कर्मियों व परिजनों का स्वास्थ्य परीक्षण, मनोबल बढ़ाने की सराहनीय पहल
JAUNPUR NEWS: पुलिस अधीक्षक जौनपुर के नेतृत्व में रिजर्व पुलिस लाइन परिसर में वामा सारथी उत्तर प्रदेश पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन के तहत वामा वेलनेस कैंप का आयोजन किया गया। रविवार सुबह 05 अक्टूबर 2025 को प्रातः 6रू30 से 11रू30 बजे तक आयोजित इस स्वास्थ्य शिविर में डॉ. लाल पैथ लैब के विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने पुलिस कर्मियों एवं उनके परिजनों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया। इस दौरान हृदय, दंत, नेत्र, बाल रोग, त्वचा रोग, जोड़ों का दर्द, बीपी एवं शुगर से संबंधित जांचें की गईं। विशेषज्ञ डॉक्टरों ने उपस्थित लोगों को आवश्यक परामर्श भी प्रदान किया। पुलिस अधीक्षक जौनपुर ने कहा कि “वामा वेलनेस कैंप” जैसी पहल पुलिस कर्मियों और उनके परिवारों के बहुमूल्य जीवन को प्राथमिकता देने की दिशा में एक सराहनीय कदम है। ऐसे शिविर न केवल स्वास्थ्य जांच की सुविधा देते हैं, बल्कि स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और बीमारियों से बचाव के प्रति भी जागरूकता बढ़ाते हैं।