Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

ETAWA NEWS: प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य प्रशांत तिवारी ने भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि मौजूदा शासनकाल में दलितों और वंचित समाज के साथ अत्याचारों की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जिससे आमजन में असुरक्षा का माहौल बन गया है। उन्होंने कहा कि हाल ही में रायबरेली में दलित युवक हरिओम वाल्मीकि की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई, लेकिन आरोपियों पर अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। यह घटना दर्शाती है कि कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है। प्रशांत तिवारी ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में विशेषकर दलितों और वंचितों की कहीं सुनवाई नहीं हो रही है और उनके साथ अन्याय लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी जनता के साथ खड़ी है और सरकार की नाकामियों को जनता के सामने लाने का काम करेगी। कांग्रेस नेता ने कहा कि कानून व्यवस्था के नाम पर भी योगी सरकार पूरी तरह विफल साबित हो रही है, जिसके चलते आम जनता असुरक्षित महसूस कर रही है।