अजीतमल में बार एसोसिएशन का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

पत्रकारों को किया गया सम्मानित

AURAIYA NEWS: जनपद के अजीतमल तहसील सभागार में बार एसोसिएशन का शपथ ग्रहण समारोह हुआ साथ ही क्षेत्रीय पत्रकारों को डायरी व कलम देकर सम्मानित किया गया, बार एसोसिएशन चुनावी प्रक्रिया 18 सितंबर से 26 सितंबर 2025 तक निर्धारित थी, जिसमें 11 सदस्य निर्विरोध चुने गए, तहसील अध्यक्ष शेषनारायण सक्सेना, उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह चौहान, महामंत्री पंकज कुमार चतुर्वेदी, मंत्री शैलेंद्र कुमार, कोषाध्यक्ष बृजपाल सिंह सेंगर, आय व्यय निरीक्षक सर्वेश कुमार सविता, पुस्तकालय अध्यक्ष पंकज कुमार, तथा सदस्य शिवेंद्र सिंह, राजपाल सिंह राजपूत, अजय कुमार दुबे, जितेंद्र सिंह को निर्विरोध निर्वाचित किया गया, शपथ ग्रहण समारोह के दौरान क्षेत्रीय पत्रकार वीरेंद्र सिंह सेंगर, सुबीर त्रिपाठी, रामजी पोरवाल, देवेश सक्सेना, शिवेंद्र सिंह सेंगर, सुभाष पाठक, आदि पत्रकारों को कल हुआ डायरी देकर सम्मानित किया, तथा नव निर्वाचित अधिवक्ताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *