Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

कार्यक्रम में मौजूद प्रधानाचार्य कैलाश यादव व बच्चे।
ETAWA NEWS: पान कुंवर इंटरनेशनल स्कूल में चार दिवसीय स्काउट एंड गाइड कैंप का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों को आत्मनिर्भरता, अनुशासन और सेवा भाव का प्रशिक्षण दिया गया। इस कैंप में अच्युत त्रिपाठी एवं स्वीटी मथुरिया द्वारा छात्र-छात्राओं को गांठ बांधना, टेंट लगाना, स्काउट गीत आदि गतिविधियों का अभ्यास कराया गया। प्रशिक्षण के दौरान छात्रों ने समयबद्धता, नियमों का पालन तथा आपदा की स्थिति में स्वयं को सुरक्षित रखते हुए जनसेवा करने के महत्वपूर्ण गुर सीखे। इस शिविर ने विद्यार्थियों में नई ऊर्जा का संचार किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. कैलाश चंद्र यादव ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं और उन्हें एक अच्छे स्काउट और गाइड बनने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि अगले माह लखनऊ में आयोजित होने वाले जंबूरी शिविर में विद्यालय के आठ स्काउट और आठ गाइड भाग लेंगे।