इटावा सफारी पार्क मे चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन

ETAWA NEWS: सफारी पार्क में वन्य प्राणि सप्ताह 2025 के पाँचवे दिन चित्रकला (पेंटिंग) प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में जनपद इटावा के 11 विद्यालयों के 100 से अधिक छात्र छात्राओं द्वारा प्रतिभाग किया गया।  प्रतिभागी छात्र छात्राओं द्वारा वन्य जीव संरक्षण पर आधारित रचनात्मक कला का प्रदर्शन किया गया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को 9 अक्टूबर 2025 को वन्यप्राणि सप्ताह के समापन समारोह में सम्मानित किया जाएगा।इसी के साथ ही 05/ 06 अक्टूबर 2016 को इटावा सफारी पार्क में जन्मे के पहले नर बब्बर शेर सिंबा एवं सुल्तान का जन्म दिन मनाया गया। दोनों नर बब्बर शेर नौ साल के लिए गुजरात से  मादा शेरनी (दुल्हनिया ) लाने के प्रयास किए जा रहे है। इस मौके पर इटावा सफारी सफारी पार्क का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।छठवें दिन का कार्यक्रम  7 अक्टूबर को वन्यप्राणि सप्ताह के छठवें दिन एक्टमपोर प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *