मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत टाउन हॉल में बच्चों के साथ संवाद कर जागरूक व आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने हेतु किया गया प्रेरित

JALAUN NEWS: ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उपजिलाधिकारी नेहा ब्याडवाल ने मिशन शक्ति फेज़-5 के अंतर्गत आज टाउन हॉल में बच्चों के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किया। इस संवाद का उद्देश्य बच्चों को जागरूक करना तथा उन्हें आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने की दिशा में प्रेरित करना रहा। कार्यक्रम के दौरान बच्चों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई, साथ ही उन्हें महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों (जैसे—1098 चाइल्डलाइन, 1090 महिला हेल्पलाइन, 108 एम्बुलेंस सेवा, 112 आपातकालीन सेवा आदि) से अवगत कराया गया ताकि आवश्यकता पड़ने पर वे तुरंत सहायता प्राप्त कर सकें। बच्चों को यह भी समझाया गया कि वे अपने अधिकारों को पहचानें, अपनी सुरक्षा को प्राथमिकता दें और किसी भी प्रकार की समस्या आने पर बिना झिझक संबंधित विभाग या हेल्पलाइन से संपर्क करें।
इस अवसर पर सीओ सिटी अर्चना सिंह, महिला थाना प्रभारी तथा गरिमा पाठक मुख्य रूप से उपस्थित रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *