Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

BHADOHI NEWS: भदोही कालीन नगरी एक्सपो मार्ट में आयोजित होने वाले 49वें इंडिया कारपेट एक्सपो चार दिवसी 11 अक्टूबर से 14 अक्टूबर 2025 का उद्घाटन करने के लिए भदोही सांसद डॉक्टर विनोद कुमार बिंद के नेतृत्व में सर्वर्धन परिषद C E P C के अध्यक्ष कुलदीप राज बॉटल के साथ सदस्यों ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बाबा योगी आदित्यनाथ को आमंत्रण पत्र लेकर मुलाकात किया।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आमंत्रण पत्र स्वीकार करते हुए भदोही कालीन कारोबारीयो से अमेरिका द्वारा लगाए गए 50% टैरिफ के बारे में भी जानकारी लिया। तथा भारत सरकार के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जीएसटी घटाने पर उद्यमियों से पूछताछ की परिषद के सदस्यों ने मुख्यमंत्री को बधाई देते हुए कहा कि जीएसटी घटने से कालीन उद्योग में लगने वाले मटेरियल तो कुछ सस्ते हुए हैं इसका फायदा सभी को मिल रहा है लेकिन टैरिफ की मार से हम सबको काफी नुकसान है ।आपसे निवेदन है कि इस संदर्भ में भारत के प्रधानमंत्री नई नरेंद्र मोदी से गंभीरता पूर्वक विचार करें तो कालीन उद्योग को मुसीबत से बचाया जा सकता है।परिषद के सदस्य अखिल भारतीय कालीन निर्यातक संघ के मानद सचिव ने पीयूष बरनवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हम सभी शीश मंडल के सदस्यों की बातें सुनी काफी समय दिया हम आभारी हैं अपने भदोही के तेज तरार सांसद विनोद कुमार बिंद जी का जो कालीन उद्योग को बचाने के लिए उत्तर प्रदेश से लेकर दिल्ली तक हम लोगों के उत्थान के लिए संघर्ष कर रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आश्वासन दिया कि हम जरूर आएंगे वही शिष्ट मंडल में मुख्य रूप से संवर्धन परिषद के अध्यक्ष कुलदीप राज बॉटल प्रशासनिक सदस्य असलम महबूब संजय गुप्ता अनिल सिंह इम्तियाज अंसारी रोहित गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे वही वरिष्ठ कालीन निर्यातक सर्वर्धन परिषद के प्रशासनिक सदस्य 11अक्टूबर 2025 के होने वाले चार दिवसीय कालीन मेला के प्रभारी वासिफ बाबू अंसारी ने भदोही सांसद सहित सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि किन्हीं कारण हम नहीं पहुंच पाए मुख्यमंत्री जी ने कालीन उद्योग को लेकर काफी गंभीर हैं हम उनका शुक्रिया अदा करते हैं हम उम्मीद करते हैं दूसरी बार भदोही में होने वाले कारपेट एक्सपो का उद्घाटन करेंगे सभी निर्यातक उनके स्वागत के लिए तैयार हैं।