Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

रानीबाग में दबंगों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी रेफर
ETAWA NEWS: शहर के रानीबाग इलाके में सोमवार की शाम उस वक्त दहशत फैल गई जब कुछ दबंग युवकों ने एक युवक पर गोलियां बरसा दीं। बाइक न देने की रंजिश में हुई इस वारदात से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। गोली लगने से घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे गंभीर हालत में सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी रेफर कर दिया गया।घटना होमगंज निवासी माधव गुप्ता (27) पुत्र राजेश गुप्ता के साथ हुई, जो अपने घर के पास बैठा था। तभी चार से पांच युवक हथियारों से लैस होकर पहुंचे और अचानक फायरिंग शुरू कर दी। गोली लगते ही माधव जमीन पर गिर पड़ा। परिजन और आसपास के लोगों ने तुरंत उसे जिला अस्पताल पहुंचाया।घायल ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि नामजद आरोपियों ने रविवार को उसकी अपाचे बाइक मांगी थी, लेकिन उसने देने से इंकार कर दिया था। इस बात से नाराज होकर सोमवार शाम वे लोग तमंचा और पिस्टल लेकर आए और जान से मारने की नीयत से चार राउंड फायरिंग कर दी।घायल के भाई कन्हैया गुप्ता ने बताया कि कुछ दबंग युवक लंबे समय से उसके भाई पर दबाव बना रहे थे। बाइक न देने की रंजिश में उन्होंने आज उस पर हमला किया।चिकित्सक जिला अस्पताल में तैनात डाँ राघवेंद्र ने बताया कि युवक को गंभीर अवस्था में लाया गया था। प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी रेफर किया गया है।क्षेत्राधिकारी नगर अभयनारायण राय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी के आधार पर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।