Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

JAUNPUR NEWS: जनपद जौनपुर में सोमवार को महिला सशक्तिकरण की नई मिसाल देखने को मिली, जब बी.सी. सखी संघ ने महिला उत्थान समिति के नेतृत्व में अपनी आवाज बुलंद करते हुए जिला प्रशासन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। गांव-गांव जाकर सरकार की योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने वाली इन महिलाओं ने आज यह सवाल उठाया कि “जो महिलाएं दूसरों को सशक्त बनाती हैं, क्या उन्हें खुद अपने अधिकारों के लिए सड़कों पर उतरना पड़ेगा?”सखियों ने जिला प्रशासन को छह सूत्रीय ज्ञापन सौंपते हुए चेतावनी दी कि यदि उनकी माँगें पूरी नहीं हुईं, तो शांतिपूर्ण आंदोलन पूरे प्रदेश में तेज किया जाएगा। बी.सी. सखियों की छह प्रमुख माँगें 1. समय पर और पूरा कमीशनरू मेहनत करने वाली सखियों को उनका पूरा मेहनताना तत्काल दिया जाए। 2. मणिपाल कंपनी की जांचरू कर्मचारियों द्वारा धन उगाही व अवैध कटौती के आरोपों की निष्पक्ष जांच कर कड़ी कार्रवाई की जाए। 3. आईडी खुलवाने में बाधा समाप्तरू शासन के अनुसार यह प्रक्रिया निःशुल्क है, लेकिन जमीनी स्तर पर समस्याएं बनी हुई हैं कृ इन्हें दूर किया जाए।
4. बैंकों में प्राथमिकतारू बैंक कार्य के दौरान बी.सी. सखियों को उचित सम्मान और प्राथमिकता दी जाए। 5. ब्लॉक स्तर पर सहायता टीमरू प्रशिक्षण एवं तकनीकी सहयोग के लिए ब्लॉक स्तर पर सहायता केंद्र बनाए जाएं। 6. छह माह से लंबित मानदेयरू बीते छह माह से रुका भुगतान तत्काल जारी किया जाए, ताकि इन महिलाओं का घर-परिवार चल सके। “हमारी मेहनत को मत आंकिए, हमारे हक को दीजिए”
सखियों ने कहा कि वे ग्रामीण स्तर पर पेंशन, राशन, बैंकिंग और सरकारी योजनाओं को लागू कराने में प्रशासन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करती हैं। बावजूद इसके, उन्हें मानदेय, पहचान और सम्मान के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है।