संचारी रोगों से बचाव के लिए निकाली गई जन-जागरूकता रैली

बच्चों ने रैली निकालकर संचारी रोगों से बचाव के लिए ग्रामीणों को किया जागरूक

BHADOHI NEWS: आदर्श कंपोजिट विद्यालय के बच्चों द्वारा शिक्षक मानिकचंद्र यादव के नेतृत्व में संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अंतर्गत संचारी रोगों से बचाव के लिए जन-जागरूकता रैली निकाली गई। रैली को डायट प्रवक्ता कुतुबुद्दीन खां और डॉ.सुनील कुमार ने हरी झंड़ी दिखा कर रवाना किया। इस दौरान रैली में शामिल बच्चे संचारी रोगों से बचाव के संबंध में तख्तियां लिए हुए चल रहे थे। साथ ही साथ शिक्षक मानिकचंद्र यादव द्वारा संचारी रोगों से बचाव संबंधी पूरे जोशो-खरोश के साथ नारे लगवाते हुए आम जन को प्रेरित कराया जा रहा था। जीवाणु विषाणु को न पनपने देंगे, संचारी रोगों को न जन्मने देंगे, आदि नारे लगाते हुए घर घर भ्रमण किया। रैली डायट परिसर, चकटोडर वनवासी बस्ती, हॉस्टल चैराहा, पटेल नगर, छोटी जोरई होते हुए आदर्श कंपोजिट विद्यालय ज्ञानपुर में आकर संपन्न हुई। इस मौके शिक्षिका पारुल पांडेय आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *