जिले की प्रथम महिला विधायक की सपाइयों ने मनाई पुण्यतिथि

उनके चित्र पर माल्यार्पण कर अर्पित की गई श्रद्धांजलि

BHADOHI NEWS: समाजवादी पार्टी के कैंप कार्यालय सिंहपुर में सोमवार को भदोही विधानसभा की प्रथम महिला विधायक अर्चना सरोज की 17वीं पुण्यतिथि मनाई गई। जहां पर सपाइयों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान समाजवादी पार्टी की औराई विधानसभा की पूर्व प्रत्याशी एवं पार्टी की वरिष्ठ नेत्री अंजनी सरोज ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि जनपद भदोही की प्रथम महिला विधायक अर्चना सरोज थी। जो पूर्व सांसद रामनिहोर राकेश की पुत्री थी। वें एक सादगी की मिसाल बनकर विधानसभा भदोही की विकास कार्यों के साथ-साथ एक मिलनसार नेत्री रहीं। जिनके आदर्शों पर चलकर हम औराई विधानसभा की सेवा कर रही हूं। इस मौके पर लाल सिंह राकेश, आदित्यराज सिंह राकेश, केशनारायण यादव, हिमांशु यादव, श्यामलाल यादव, विद्या पासी जवाहरलाल यादव, ताहिर खां, धर्मेंद्र मिश्र पप्पू, नाजिम अली, सूबेदार विश्वकर्मा, जयप्रकाश, रमेश यादव दद्दा, मुकुंद, सजय मौर्य, पवन विश्वकर्मा, अमरजीत यादव, बृजलाल यादव, अमरनाथ यादव, सुभाष यादव, दिलीप भीम कन्नौजिया आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *