Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

केशव प्रसाद मिश्र राजकीय महिला महाविद्यालय की प्राचार्य ने दीप प्रज्वलित कर किया शुभारंभ
BHADOHI NEWS: केशव प्रसाद मिश्र राजकीय महिला महाविद्यालय में सोमवार को मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत महिलाओं और बालिकाओं में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से “व्यक्तिगत स्वच्छता” विषय पर निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ प्राचार्य डॉ.रीना सिंह ने दीप प्रज्वलन कर किया। इस दौरान प्राचार्य डॉ.रीना सिंह ने कहा कि व्यक्तिगत स्वच्छता न केवल हमारे स्वास्थ्य की रक्षा करती है बल्कि यह आत्मविश्वास और समाज में सम्मान बढ़ाने का भी आधार है। प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और व्यक्तिगत स्वच्छता विषय पर अपने विचारों को निबंध लेखन के माध्यम से प्रस्तुत किया। जिसमें गरिमा दुबे बीए तृतीय सेमेस्टर ने प्रथम स्थान, आरती विश्वकर्मा एमए द्वितीय सेमेस्टर ने द्वितीय स्थान और ज्योति यादव बीए पंचम सेमेस्टर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में निर्णायक मंडल के डॉ.शीतला प्रसाद सिंह व डॉ.प्रभात कुमार पांडेय ने प्रतिभागियों की रचनात्मकता, भाषा की शुद्धता और विषय की गहराईयों के आधार पर मूल्यांकन किया। कार्यक्रम के अंत में मिशन शक्ति फेज-5.0 की सहरूसंयोजिका डॉ.प्रज्ञा वर्मा ने सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं न केवल ज्ञानवर्धक होती हैं बल्कि महिलाओं में आत्म-सशक्तिकरण और जागरूकता की भावना भी जगाती हैं। इस मौके पर महाविद्यालय के प्राध्यापक व कर्मचारी और छात्राएं उपस्थित रहीं।