Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में तीन दिवसीय मास्टर ट्रेनर का प्रशिक्षण शुरू
BHADOHI NEWS: दिव्यांग बच्चों के शिक्षक के लिए सोमवार को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, ज्ञानपुर में समावेशिक शिक्षा के अंतर्गत प्रशिक्षण शिविर का आयोजित किया गया। जिसमें लोकेटेड आंगनबाड़ी केंद्रों की कार्यकत्री के प्रशिक्षण के लिए मास्टर ट्रेनर का तीन दिवसीय इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ बीएसए विकास चैधरी द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस दौरान बीएसए ने कहा कि यह प्रशिक्षण निश्चित रूप से आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के लिए लाभप्रद होगा। इससे बच्चे लाभान्वित होंगे। इस दौरान जिला समन्वयक समेकित शिक्षा रश्मि मिश्रा ने बताया कि यदि किसी दिव्यांग बच्चों की पहचान कर ली जाए तो बालक की दिव्यांगता के प्रतिशत को कम किया जा सकता है। साथ ही उचित सहायक उपकरण के माध्यम से बच्चों को मुख्य धारा में शामिल कर समाज का कुशल नागरिक बनाया जा सकता है। मास्टर ट्रेनर मनोज कुमार ने प्रशिक्षण में अभिवृद्धि व विकास का दिव्यांगता पर पड़ने वाले प्रभाव पर प्रकाश डाला। साथ ही मास्टर ट्रेनर सुशील कुमार उपाध्याय द्वारा दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम व शीघ्र पहचान वह हस्तक्षेप के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस प्रशिक्षण में कुल 14 विशेष शिक्षकों के द्वारा प्रतिभाग किया जा रहा है। इस मौके पर अभिषेक पाठक रामप्रवेश पांडेय, श्याम बहादुर यादव सहित अन्य लोग उपस्थित रहें।