थाना सरायख्वाजा पुलिस ने 10 लीटर अवैध देशी शराब के साथ अभियुक्त गिरफ्ता

JAUNPUR NEWS: अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सरायख्वाजा पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। प्रभारी निरीक्षक श्री जयप्रकाश यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सोमवार को हडही नहर के पास से एक व्यक्ति को 10 लीटर अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान संजय बिन्द पुत्र सिगारे बिन्द, उम्र 25 वर्ष, निवासी ग्राम हडही, थाना सरायख्वाजा, जनपद जौनपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके से 10 लीटर अवैध देशी शराब बरामद की। बरामदगी एवं गिरफ्तारी के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध मु.अ.सं. 598/2025, धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश यादव, उपनिरीक्षक सचिदानन्द यादव, हेड कांस्टेबल युसुफ खान एवं कांस्टेबल रविशंकर गुप्ता शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *