रास्ते मे कीचड़युक्त गन्दे जलजमाव से ग्रामीण परेशान

PRATAPGARH NEWS: स्वच्छ भारत मिशन फेज-2 अन्तर्गत ग्राम पंचायतों मे साफ-सफाई के नाम पर धन डकारे जा रहे है। दूसरी तरफ विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान फूल माला लाल फीता काट कर शुरू अलग से किया गया है जबकि जमीनी हकीकत खंगालने पर अव्यवस्थाओं की परत दर परत सामने आ जाती है। योगी सरकार ने साफ लफ्जों ने आदेश जारी किए हैं कि गांव में गन्दा जलजमाव दिखाई नही देना चाहिए, लेकिन कुछ लोगों को साफ लफ्जों की भाषा शायद समझ में नहीं आती है।यह दुर्दशा खंड विकास अधिकारी बिहार के मिर्जा इरफान वेग का है।ब्लॉक बिहार के ग्राम पंचायत औतारपुर के कुम्भा पट्टी गांव मे बीच रास्ते मे गन्दा जलजमाव से कीचड़ और उसमे मच्छरों का परिवार फल फूल रहा है लेकिन ग्रामीणों का चलना और जीना दुश्वार हो चुका है।गन्दा जलजमाव इतने ज्यादा दिनों से है कि अब उसमे काई पड़ चुकी है।गन्दे जलजमाव से संक्रमित रोगों के बढ़ने का खतरा बढ़ गया है।ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम प्रधान और पंचायत सचिव को कई बार कहा गया लेकिन जलनिकासी का कोई स्थाई प्रबंध नहीं किया जा रहा है।वहीं ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि हैंड पंप मरम्मत रिबोर और अन्य स्थानों पर कार्य करने के लिए धन है लेकिन यहां के लिए बजट न होने का बहाना बताया जाता है।स्कूली बच्चे और राहगीर समेत ग्रामीण कीचड़ में गिरकर चोटिल हो रहे है,रात बिरात इस रास्ते से गुजरना मुफ्त में आफत मोल लेने के समान है। गन्दे जलजमाव और कीचड़ से ग्रामीणों और राहगीरों मे भारी आक्रोश व्याप्त है,कुछ तो दबी जुबान कह रहे थे कि छह माह बाद होने वाले पंचायत चुनाव में हिसाब बराबर होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *