Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी ने सरोकार की किया सराहना
LUCKNOW NEWS: कैण्ट स्थित वृजेश धाम में सोमवार को राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी ने पर्यावरण एवं जीव सरंक्षण तथा तकनीकी क्षेत्र में उच्च शिक्षा को लेकर एआईएमटी निदेशक अंबिका मिश्र को सरोकार 2025 सम्मान प्रदान किया। विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी ने अंबिका मिश्रा के भारतीय मेधावियों को तकनीकी ज्ञान में प्रशिक्षित करने में शैक्षिक सरोकार को मजबूती देने के प्रयासों की सराहना की। वहीं उन्होने वन प्रजातियों जीव जंतुओं के सरंक्षण में भी अंबिका मिश्र के जागरुकता भरे जन सरोकार को समाज के लिए उपयोगी ठहराया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश काँग्रेंस विधान मण्डल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना ने किया। विधायक आराधना मिश्रा ने अपने पति एवं निदेशक अंबिका के सामाजिक, शैक्षिक व जैविक मिशन में सहभागिता का संकल्प जताया। कार्यक्रम का संचालन आल इंण्डिया रुरल बार एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञान प्रकाश शुक्ल ने किया। स्वागत विधायक मोना के पुत्र राघव मिश्र व आभार प्रदर्शन सांसद प्रमोद के निजी सचिव अरुण पांण्डेय ने किया।आयोजन में डा० मालविका, समाजसेविका मृणालिनी पांण्डेय, रोहित शुक्ल, शैलेन्द्र तिवारी, डीएस तिवारी,नंदजा मिश्रा, आदि रहे।