Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

गड़वारा मंडल व मांधाता खंड में स्वयं सेवकों ने निकाला पथ संचलन
PRATAPGARH NEWS: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पर रविवार को संडवा चंद्रिका खंड के गड़वारा मंडल में विजयादशमी उत्सव और शस्त्र पूजन का आयोजन किया गया।इस मौके पर मुख्य वक्ता के रूप में मौजूद प्रतापगढ़ विभाग के विभाग प्रचारक ओम प्रकाश ने कहा कि संघ की 100 वर्षों की यात्रा को न सिर्फ ऐतिहासिक संदर्भों के साथ रखा, बल्कि वर्तमान सामाजिक और राष्ट्रीय परिप्रेक्ष्य में उसकी प्रासंगिकता भी समझाई। उन्होंने डॉ. हेडगेवार के बचपन से शुरुआत करते हुए बताया कि किस तरह उन्होंने राष्ट्र के लिए जीवन समर्पित किया। उन्होंने कहा कि हेडगेवार जी ने यह महसूस कर लिया था कि देश को आज़ादी भले मिल जाए, लेकिन समाज अगर संगठित नहीं हुआ तो राष्ट्र अधूरा रह जाएगा। इसलिए उन्होंने शाखा के माध्यम से व्यक्तियों के निर्माण का कार्य शुरू किया, जो आज वटवृक्ष की तरह फैल चुका है।उन्होंने कहा कि संघ के 100 साल सेवा, समर्पण और संगठन की यात्रा है। आज संघ का स्वयंसेवक आपदा हो या उत्सव, हर स्थिति में समाज के साथ खड़ा मिलता है। उन्होंने साफ कहा कि संघ किसी दल या विचारधारा के विरोध में नहीं, बल्कि हिंदू समाज को जागरूक और संगठित करने के लिए काम करता है। उन्होंने कहा कि शताब्दी वर्ष में हर हिंदू तक संघ का संदेश पहुंचेगा। उन्होंने ने कहा कि संघ को समझना है तो शाखा आइए, क्योंकि शाखा केवल शारीरिक व्यायाम का मंच नहीं, यह राष्ट्र निर्माण की प्रयोगशाला है। देश समाज की उन्नति के लिए उन्होंने संघ शताब्दी वर्ष का मूल मंत्र पंच प्रण को बताया जिसका अनुसरण करके एक उन्नत समाज का स्वरूप खड़ा किया जा सकता है। इस मौके पर मुख्य रूप से जिला संघचालक चिंतामणी,खंड संघचालक हरिशंकर, जिला कार्यवाह हेमंत कुमार,खंड कार्यवाह उमेश,जिला बौद्धिक प्रमुख शेषमणि,विभाग पर्यावरण प्रमुख अनिल,कुटुंब प्रबोधन प्रमुख हीरेंद्र, गौरव,रत्नेश,रामकेवल,जिला घोष प्रमुख उमंग,हर्षित,अनुराग मिश्र आदि उपस्थित रहे।वही दूसरी ओर जनपद के मांधाता खंड के कटरा गुलाब सिंह बाजार स्थित गोपी गार्डन पर राष्ट्रीय स्वयंसेवको ने संघ शताब्दी वर्ष के मौके पर विजयादशमी उत्सव धूमधाम से मनाया। इस मौके पर स्वयंसेवकों ने सर्वप्रथम शस्त्र पूजन करने के उपरांत पथ संचलन निकाला। इस मौके पर मुख्यवक्ता के रूप मौजूद जिला प्रचारक प्रवीण कृष्ण ने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि नन्हे से बीच के रूप में रोपित 1925 ई० का संघ आज 2025 में विराट वट वृक्ष होकर जगत को आलोकित कर रहा। उन्होंने कहा कि संघ अपनी कार्य पद्धति के कारण 100 वर्ष की यात्रा पूरा करता समाज के सभी विकारों को दूर करने के लिए पंच प्रण रुपी मंत्र के साथ शताब्दी वर्ष में अपने गंतव्य की ओर है। उन्होंने कहा कि संघ शताब्दी वर्ष का ध्येय है एक सशक्त और जाग्रत हिंदू समाज।इस मौके पर पर सह खंड संघचालक अरुणेश,खंड कार्यवाह शारदा,सह खंड कार्यवाह अविनाश,जिला धर्मजागरण प्रमुख अनंत,जिला सामाजिक समरसता प्रमुख राजकुमार,डॉक्टर सौरभ, लालचंद्र, रविन्द्र,नीरज, अमर बहादुर, राजेंद्र, रविन्द्र,विजय मौर्य आदि स्वयंसेवक उपस्थित रहे।