Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

PRATAPGARH NEWS: उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित मिशन शक्ति फेस-5 के तहत सोमवार को महेशगंज थाने की महिला उपनिरीक्षक वंदना वर्मा द्वारा आनंद सिंह इंटरमीडिएट कॉलेज, रायअसकरनपुर में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में एंटी रोमियो टीम द्वारा छात्र-छात्राओं को नारी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन से संबंधित जानकारी दी गई। इस अवसर पर महिला उपनिरीक्षक वंदना वर्मा व आरक्षी कविता यादव ने सभी को साइबर अपराध, सोशल मीडिया की सतर्कता एवं ड्रोन से जुड़ी अफवाहों के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं को आवश्यक हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी दी गई।
इसके साथ ही सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न महिला कल्याण योजनाएं जैसे कौशल विकास योजना, कन्या सुमंगला योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, वन स्टॉप सेंटर एवं निराश्रित महिला पेंशन योजना की भी विस्तृत जानकारी दी गई।