Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

सोमवार को जिला अस्पताल पहुंचे सांसद नरेश उत्तम पटेल कांग्रेस नेताओं ने भी ली घायल मरीजों का हाल
FATEHPUR NEWS: जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के बडा गांव मछरिया में रविवार की देर रात एक कच्चा मकान गिरने से हड़कंप मच गया। इस हादसे में एक ही परिवार के तीन सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, चंदा देवी (पत्नी स्व. ओमप्रकाश सक्सेना) अपने बेटे कैलाश और बहू रूबी के साथ रात करीब 10 बजे खाना खाकर सो रही थीं। तभी अचानक उनका पुराना कच्चा मकान भरभरा कर गिर गया। हादसे में चंदा देवी, कैलाश और रूबी गंभीर रूप से घायल हो गए। मकान गिरने से घर में रखा घरेलू सामान और एक मोटरसाइकिल भी मलबे में दबकर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए मलबे में दबे तीनों घायलों को बाहर निकाला और एंबुलेंस की मदद से उन्हें फतेहपुर जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। ग्रामीणों ने बताया कि मकान काफी पुराना था और लगातार बारिश के कारण इसकी दीवारें कमजोर हो गई थीं। घटना की सूचना पर सोमवार को समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता तथा जनपद के सांसद नरेश उत्तम पटेल के साथ ही कई सपाई व कांग्रेस के नेताओं ने जिला अस्पताल पहुंचकर घायल मरीजों का हाल जाना तथा उपस्थित डॉक्टरों से जिला अस्पताल में भर्ती सभी मरीजों का लगातार इलाज करने की बात कही है। वहीं पीड़ित परिवार से कुशलक्षेम जानकर सांसद नरेश उत्तम पटेल ने हर संभव सरकारी मदद दिलाने की बात कही है और राजस्व प्रशासन को मामले से अवगत करते हुए त्वरित कार्यवाही करने की बात कही है।