जनपद के लाल ने आईएसएस परीक्षा में पाई 14वीं रैंक

FATEHPUR NEWS: जनपद के कासिमपुर निवासी अभिषेक वाजपेयी ने भारतीय सांख्यिकी सेवा (ISS) परीक्षा में अखिल भारतीय स्तर पर 14वीं रैंक हासिल की है। यह प्रतिष्ठित परीक्षा संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा आयोजित की जाती है। अभिषेक के पिता राजकुमार वाजपेयी एक परिचालक हैं और माता नीतू वाजपेयी गृहणी हैं। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, खागा से पूरी की। इसके बाद उन्होंने इलाहाबाद डिग्री कॉलेज से स्नातक और इलाहाबाद विश्वविद्यालय से सांख्यिकी में एम.एससी. की डिग्री प्राप्त की, जिसमें वे गोल्ड मेडलिस्ट रहे। वर्तमान में, अभिषेक वाजपेयी भारत के नियंत्रक-महालेखापरीक्षक (CAG) में सलाहकार अधिकारी के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने लखनऊ में रहकर एक वर्ष की कड़ी मेहनत से इस परीक्षा की तैयारी की। अभिषेक ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता के परिश्रम, दादा-दादी, चाचा-चाची, मामा-मामी और गुरुजनों को दिया है। उन्होंने अपनी मौसी और मौसा के घर रहकर 12वीं तक की शिक्षा प्राप्त की थी। मौसी के हालिया निधन के बावजूद, उन्होंने मानसिक और आर्थिक बाधाओं का सामना करते हुए यह परीक्षा उत्तीर्ण की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *