Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

एसपी की चौखट पर पीड़ित अपनी बहू व बेटी के साथ न्याय की लगाई गुहार
FATEHPUR NEWS: खागा तहसील अन्तर्गत थाना सुल्तानपुर घोष क्षेत्र के जगजीवनपुर निवासी वीरेंद्र सिंह ने अपने बेटी व बहू के साथ सोमवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंच कर प्रार्थना पत्र देते हुए बड़े बेटे की हत्या के बाद न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित ने आरोप लगाते हुए बताया कि विगत दिनांक 22, फरवरी 2025 की रात्रि को उदय प्रताप उर्फ राम पुत्र वीरेंद्र सिंह गांव में ही अनुज सिंह के ट्यूबवेल पर खेतों में पानी लगाने के लिए गया था। जिसकी गांव के ही रहने वाले रामकुमार पुत्र कन्हैया, घनश्याम पुत्र गजराज, लवकुश पुत्र विजय, अजीत सिंह उर्फ बीरु पुत्र सूर्यभान सिंह, अमित सिंह पुत्र भोला सिंह एवं गोलू सिंह पुत्र अनुज सिंह धारदार चाकू व डंडों से प्रहार कर मेरे पुत्र की हत्या कर दिया था और शव को लेकर कहीं फेंकने के फिराक में थे तभी हम लोगों ने शोर मचाया तो उपरोक्त हत्यारे मौके से फरार हो गए। आरोप लगाते हुए बताया कि दिनांक 3 फरवरी 2025 को मेरा छोटा पुत्र अभय प्रताप उर्फ श्याम सिंह थाने में उपरोक्तों के विरुद्ध नामजद रिपोर्ट दर्ज करने गया था किंतु पुलिस ने उसे उल्टा हवालात में बंद कर दिया था और उल्टा मेरे लड़के को बड़े भाई की हत्या कर देने का पुलिस आरोप लगाकर परेशान कर रही थी। किसी तरह छोटा पुत्र अभय को पुलिस ने छोड़ा तो वह घर आकर आक्रोश में आकर कहा कि हत्यारों के विरुद्ध पुलिस कुछ ना करके घर के लोगों को ही फसाना चाहती है इस बात से आहत आकर अभय प्रताप ने निजी लाइसेंस डबल बैरल से अपने पेट में गोली मार ली थी, घायल अवस्था में उसे कानपुर के एक अस्पताल में उपचार के दौरान छोटे पुत्र की भी मौत हो गई थी। इस मामले में आज तक पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं किया और मेरा परिवार अनाथ हो गया। सोमवार को पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक की चौखट में पहुंच कर न्याय की गुहार लगाई है और बताया कि पुलिस अधीक्षक ने आश्वाशन दिया है कि जांच कराकर उचित कार्यवाही जरूर की जाएगी। देखना होगा कि आखिरकार कब इस पीड़ित को न्याय मिलेगा?