उद्योग बंधु समिति की बैठक में उद्यमियों की राह आसान करने की डीएम ने कसी कमर

औद्योगिक क्षेत्रों में विकास कार्यों एवं नीतिगत किए गए सुधार का यूपी सीडा द्वारा दिया गया प्रस्तुतीकरण

FATEHPUR NEWS: जिला स्तरीय उद्योग बन्धु समिति की बैठक कलेक्ट्रेट महात्मा गांधी सभागार में जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। उन्होंने निवेश मित्र पोर्टल से संबंधित आवेदनों का निस्तारण ससमय कराने के निर्देश दिए और कहा कि कोई भी प्रकरण डिफॉल्टर न होने पाए का अधिकारी विशेष ध्यान रखें साथ ही बैठक में 05 प्रकरण समय के उपरांत मिले, जिस पर जिलाधिकारी ने कहा कि नियमानुसार कार्यवाही कर जल्द से जल्द निस्तारण कराना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद, सीएम युवा विकास योजना आदि के तहत उद्योग स्थापना के लिए जो ऋण बैंक से स्वीकृत हो गए हैं परन्तु अभी तक वितरण नहीं हुआ है का जल्द से जल्द वितरण कराना सुनिश्चित करें, साथ ही जो आवेदन लंबित हैं उनका ससमय निस्तारण कराएं। विद्युत विभाग द्वारा मलवां औद्योगिक क्षेत्र में 10 टूटे हुए विद्युत पोलों का बदलना शेष है जिस पर जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी बिन्दकी को निर्देशित किया कि ग्रामीणों से समन्वय बनाकर समस्या को हल कराते हुए अधिशाषी अभियंता विद्युत फतेहपुर के माध्यम से टूटे हुए पोल को बदलना सुनिश्चित करें साथ ही रिपोर्ट से अवगत कराएं। उद्यमियों द्वारा औद्योगिक क्षेत्र चौडगरा में 132 केवीए सब विद्युत स्टेशन बनाने की मांग की गई जिस पर जिलाधिकारी ने अधीक्षण अभियंता को निर्देशित किया कि नियमानुसार अग्रेत्तर कार्यवाही करे साथ ही उप जिलाधिकारी बिन्दकी सब स्टेशन के लिए जमीन का चिन्हांकन कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने जनपद में उद्योग स्थापित करने के लिए जो एमओयू किए गए है में औद्योगिक संस्थानों को जो भी सहायता की आवश्यकता है संबंधित अधिकारी अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए सकारात्मक भूमिका निभाते हुए नियमानुसार मदद करें। बैठक में औद्योगिक इकाइयों से प्राप्त शिकायतों/सुझावों का निस्तारण प्राथमिकता के साथ नियमानुसार कार्यवाही करके अमल में लाएं। औद्योगिक क्षेत्रों में विकास कार्यों एवं नीतिगत किए गए सुधार कार्यों को यूपी सीडा के उद्यमी मित्र ने प्रेजेंटेशन के माध्यम से उद्यमियों के मध्य प्रस्तुतीकरण दिया गया। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी खागा, बिन्दकी, सदर, जिला उद्यान अधिकारी, जिला खाद्य विपणन अधिकारी, ईओ सदर, उपायुक्त उद्योग, अधिशाषी अभियंता विद्युत, उद्यमियों सहित संबंधित उपस्थित रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *