Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

वाल्मीकि जयंती हर्षोल्लास के साथ संपन्न
AMETHI NEWS: क्षेत्र के सरस्वती शिक्षा मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, ग्रामभारती परतोष में आज महर्षि वाल्मीकि जयंती श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती एवं महर्षि वाल्मीकि जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में राम नयन उपस्थित रहे। उन्होंने महर्षि वाल्मीकि जी के प्रारंभिक जीवन, तपस्वी जीवन, रामायण की रचना एवं समाज के प्रति उनके योगदान पर विस्तृत प्रकाश डाला। उन्होंने छात्र-छात्राओं को महर्षि वाल्मीकि जी के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने की प्रेरणा दी। विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री सन्तोष कुमार मिश्र ने अपने प्रेरणादायक उद्बोधन में कहा कि महर्षि वाल्मीकि जैसे महान ऋषि आज भी हमें नैतिकता, संयम और समाज सेवा की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को चरित्र निर्माण एवं संस्कारों से युक्त जीवन जीने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त आचार्यगण तथा सभी छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। पूरे समारोह का वातावरण भक्ति, ज्ञान और प्रेरणा से ओत-प्रोत रहा।