जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक संपन्न, विभागीय कार्यों में लापरवाही पर बीपीएम रेहरा बाजार की संविदा समाप्त

BALRAMPUR NEWS: कमाल खान (ब्यूरो प्रमुख) जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक डीएम पवन अग्रवाल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।इस दौरान डीएम ने जनपद में संचालित स्वास्थ्य योजनाओं के नियमित टीकाकरण , आशा भुगतान ,संस्थागत प्रसव  , जननी सुरक्षा योजना भुगतान , पीएम सुरक्षित मातृत्व सुरक्षा अभियान,आयुष्मान भारत , आभा आईडी , राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम , विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान , स्वस्थ नारी सशक्त परिवार की गहन समीक्षा की गई एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए।बैठक में डीएम ने कड़ी कार्यवाही करते हुए विभागीय कार्यों में लापरवाही पर
बीपीएम रेहरा बाजार की संविदा समाप्ति का निर्देश दिया
उन्होंने कहा कि ड्यू लिस्ट बनाते हुए शतप्रतिशत नियमित टीकाकरण सुनिश्चित किया जाए , कोई भी बच्चा टीकाकरण से न छुटे , यह सुनिश्चित किया जाए। गर्भावस्था एवं प्रसव से संबंधित एसओपी पर नियमित रूप से चिकित्सक , स्टाफ नर्स एवं एएनएम का नियमित संवेदीकरण कराए जाने का निर्देश दिया। उन्होंने शत प्रतिशत संस्थागत प्रसव सुनिश्चित किए जाने ,जननी सुरक्षा योजना के तहत निर्धारित समयावधि के भीतर शत प्रतिशत सहायता राशि का भुगतान सुनिश्चित किये जाने , सीएचसी पर सभी चिकित्सीय जांच किया जाना सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिया। उन्होंने निर्देश दिया कि कफ सिरप एवं पेन किलर को प्रिस्क्राइब करते समय सभी चिकित्सक केंद्र के गाइडलाइन का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित करेंगे।आरबीएसके टीम द्वारा सभी  प्राइमरी एवं माध्यमिक विद्यालयों को कवर करते हुए सभी बच्चों का स्वास्थ्य जांच किए जाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सभी चिकित्सक नियमित एवं समय से अस्पताल में बैठे एवं मरीज को बेहतर चिकित्सा सुविधा प्रदान करें।  चिकित्सालय एवं स्वास्थ्य केंद्रों पर बेहतर साफ सफाई व्यवस्था , शीतल पेयजल ,स्वच्छ शौचालय आदि सुनिश्चित किए जाने एवं चिकित्सालयों में बेड ऑक्युपेंसी बढ़ाए जाने के निर्देश दिए। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गुप्ता, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ मुकेश रस्तोगी, समस्त सीएमएस, जिला पंचायत राज अधिकारी, बेसिक शिक्षा अधिकारी, समस्त प्रभारी चिकित्साधिकारी व अन्य संबंधित अधिकारी / कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *