Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

JHANSI NEWS: बुन्देलखण्ड विश्वविद्यालय की भूविज्ञान विभाग की डॉ. प्रतिज्ञा पाठक और अर्थशास्त्र विभाग की डॉ. ज्योति कुमारी मिश्रा को राज्य आपदा प्रबंधन नियामक द्वारा “बुन्देलखण्ड क्षेत्र में शहरी बाढ़ आपदाओं के दुष्प्रभावों को कम करने के उपाय” विषय पर 5 लाख रुपये की अनुसंधान परियोजना स्वीकृत की गई है। इस परियोजना के अंतर्गत बांदा और चित्रकूट जिलों में आने वाली बाढ़ की परिस्थितियों का विश्लेषण कर उसके दुष्प्रभावों को कम करने के व्यावहारिक उपायों पर शोध किया जाएगा। यह अध्ययन क्षेत्रीय विकास, पर्यावरणीय संतुलन और आपदा प्रबंधन रणनीतियों को सुदृढ़ करने में सहायक सिद्ध होगा। इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. मुकेश पांडे तथा कुलसचिव ज्ञानेन्द्र कुमार शुक्ल ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए दोनों शिक्षिकाओं को बधाई दी और इसे विश्वविद्यालय के लिए गर्व का विषय बताया।