Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

JHANSI NEWS: महानगर अंतर्गत ऋषभ होटल मे भारतीय जनता पार्टी का आत्मनिर्भर भारत अभियान के अंतर्गत घटी जीएसटी मिला उपहार सम्मेलन हुआ जिसमे मुख्य अतिथि के रूप मे क्षेत्रीय महामंत्री रामकिशोर साहू, विशिष्ट अतिथि के रूप मे हेमंत सिंह परिहार जिलाध्यक्ष भाजपा, एमएलसी रमा निरंजन, शिक्षक विधायक बाबूलाल तिवारी, गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष श्यामबिहारी गुप्ता, कुलदीप विश्वकर्मा जी एवं अध्यक्षता सदर विधायक रवि शर्मा ने की। कार्यक्रम का प्रारम्भ दीप प्रज्वलित कर किया गया। सर्वप्रथम हेमंत परिहार ने अपने सम्बोधन मे मोदी सरकार द्वारा जीएसटी संसोधन के लिए सरकार को धन्यवाद दिया। रवि शर्मा ने अपने सम्बोधन में कहा मोदी सरकार ने व्यापारी एवं आम जनता की कठिनाईओं को समझा और ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए जीएसटी की कर दरों मे भारी कमी की, जिससे व्यापारी खुशहाल हो और आम जनता की जेब का बोझ भी हलका हो। उन्होंने कहा की व्यापारी देश की रीढ़ होता है जो राष्ट्र की प्रगति मे बहुत बड़ा योगदान देता है। उन्होंने सम्मेलन मे आये व्यापारियों को आश्वासन दिया की आपके सुझावों को सरकार तक अवश्य पहुँचाया जायेगा। रामकिशोर साहू ने कहा की मोदी सरकार जन-जन की हितैषी है। माननीय मोदी जी के नेतृत्व मे हमें एक साथ मिलकर भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाना है, जिसमेंं व्यापारी और आम जनता को महत्वपूर्ण भूमिका निभानी होगी।
सम्मेलन में आईसीएआई के चार्टड अकाउंट (सी0ए0) गौरव अग्रवाल, निमेश खन्ना, अंकित अग्रवाल, उत्सव मोदी, अभय प्रताप, सुमित लिखधारी, उज्जवल मोदी, गौरव गुप्ता, प्रकाश हीरवानी, प्रदीप विश्वारी, श्वेता अग्रवाल, शिवी तिवारी एवं अजय मोदी आदि सलाहकारों द्वारा व्यापारियों की जिज्ञाषाओ को शांत किया गया और नयी टैक्स स्लैब के विषय मे जागरूक किया। सम्मेलन में पूर्व जिलाध्यक्ष संतोष सोनी, उ0प्र0 व्यापार मंडल के अध्यक्ष अशोक जैन, संजय पटवारी, संतोश साहू, पंकज शुक्ला, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप सरावगी, जीतू सोनी, मनमोहन गेड़ा, संयोजक अंकुर दीक्षित, संजीव तिवारी, निशान्त शुक्ला, चेतन ओझा, आदर्श राय, संतोष साहू, शैलेन्द्र प्रताप सिंह, सभासद मुकेश सोनी, नीता यादव, पूर्व मंडल अध्यक्ष अभिषेक जैन, अमित चिरवारिया, अमित साहू, मन्नी सरदार, रजनी गुप्ता, नीता अवस्थी, राहुल तिवारी, मनोनीत सभापति उमाशंकर राय, भूपेंद्र सिंह, विजय जैन, सुरेश मनकानी,नीलम सकरैया, कविता शर्मा, विनय उपाध्याय, अरविन्द कल्लू पुरी, मंडल अध्यक्ष दिलीप पुरी, मोनू शिवहरे, निर्मल कुशवाहा सहित कार्यकर्ता, व्यापारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन संजीव तिवारी एवं आभार निशांत शुक्ला ने व्यक्त् किया।