Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

JHANSI NEWS: उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं की सुरक्षा सम्मान व सशक्तिकरण के लिए मिशन शक्ति फेज 5.0 अभियान का आगाज हो चुका है इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना उन्हें आत्मनिर्भर बनाना और समाज में समान भागीदारी सुनिश्चित करना है मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0 के अंतर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झांसी बीबीजीटीएस मूर्ति के दिशा निर्देशन में आज बरुआसागर झांसी के पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में क्षेत्राधिकारी टहरौली अरुण राय के मुख्य आतिथ्य व एस एच ओ बरुआसागर मुकेश कुमार सोलंकी के विशिष्ट आतिथ्य तथा कॉलेज की प्राचार्य मानसी आर्य की अध्यक्षता एवं यातायात पुलिस में ट्रैफिक चीफ वार्डन प्रगति शर्मा के संयोजन में किया गया इसमें मुख्य अतिथि क्षेत्राधिकारी टहरौली ने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रदत्त महिलाओं से संबंधित विभिन्न सरकारी योजनाओं हेल्पलाइन नंबरों जैसे 181 ,1090 ,112, 1076 ,1098, 108 ,181, 1930 आदि के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी। कार्यक्रम संयोजिका कुमारी प्रगति शर्मा द्वारा विद्यालय की मेधावी छात्राओं अंजनी , मंशा, रेशमा मोहिनी भावना को मुख्य अतिथि के कर कमलो द्वारा मेडल पहनाकर सम्मानित करवाया गया तत्पश्चात आए हुए अतिथियों का स्वागत कार्यक्रम संयोजिका कुमारी प्रगति शर्मा द्वारा स्मृति चिन्ह भेट कर किया गया। उक्त अवसर पर ट्रैफिक वार्डन दीपशिखा शर्मा, विद्यालय से श्रीमती रश्मि बिजनौरिया, रजनी वर्मा शैली शुक्ला मंजू भारतीय नीरज मिश्रा उमा मिश्रा प्रियंका साहू एवं विद्यालय की सैकड़ो छात्राएं उपस्थित रही कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका शैली मिश्रा द्वारा किया गया एवं आभार विद्यालय की प्रधानाचार्य मानसी आर्य ने व्यक्त किया।