Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

PRAYAGRAJ NEWS: रविवार को लाइंस क्लब इलाहाबाद पावर गंगा का 11वां अधिष्ठापन समारोह दोपहर 12 बजे से सिविल लाइन स्थित एक होटल के सभागार में हर्ष उल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। सत्र 2025- 26 के नवनिर्वाचित अध्यक्ष लायन संजय चड्ढा को अध्यक्ष पद पर अधिष्ठापित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि लायन इंटरनेशनल जिला 321-E के मंडलाध्यक्ष लायन डॉक्टर अर्पण धर दुबे ने मंचासीन विशिष्ट अतिथियों के साथ मिलकर दीप प्रज्वलित किया और राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम प्रारंभ करवाया ध्वज वंदना राशि टंडन एवं लाइन वाद के सिद्धांत अशोक चड्ढा ने सबके सम्मुख प्रस्तुत किये.। कार्यक्रम की अध्यक्षता निवर्तमान अध्यक्ष सुशील कुमार मेहरोत्रा ने की, मंच पर मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि -पूर्व मंडलाध्यक्ष मुकुंद लाल टंडन, वीरेंद्र गोयल ( एंबेसडर ऑफ़ गुडविल इंटरनेशनल अवार्ड से सम्मानित) सौरभ कांत (अंतर्राष्ट्रीय प्रशिक्षक ) उप मंडलाध्यक्ष- प्रथम लाoउदय चंदानी,उप मंडलाध्याक्ष- द्वितीय उमेश चन्द्र कक्कड़, मंडल सचिव मनोज खत्री, मंडल कोषाध्यक्ष एस के शुक्ला, रीजन -अजीत मेहरोत्रा, जोन चेयरपर्सन आर के साहू अधिका माल्यार्पण कर हार्दिक स्वागत अभिनंदन किया गया. कुछ बाल कलाकारों ने अति सुंदर नृत्य कर ईश वंदना प्रस्तुत की। संचालन क्लब एडमिनिस्ट्रेटर सतीश टंडनने किया। क्लब में 08 नए सदस्यों को दीक्षा अधिकारी द्वारा दीक्षा देकर सदस्यता ग्रहण कराई गई। लाo उदय चांदनी अधिष्ठापन अधिकारी ने नई कार्यकारिणी के पदाधिकारी, कोषाध्यक्ष संध्या चढ़ा, सचिव अभय मल्होत्रा व नवनिर्वाचित अध्यक्ष संजय चड्ढा को करतल ध्वनि के बीच अधिष्ठापित कराया। सभागार में प्रयागराज में अन्य जिलों से पधारे अन्य क्लबोन के प्रतिनिधियों व पूर्व मंडल अध्यक्षों ने शिरकत की इस मौके पर क्लब की ओर से एक स्मारिका का विमोचन भी कराया गया स्मारिका “पावन धारा”का संपादन अनिल टंडन व सतीश टंडन ने संयुक्त रूप से किया। अंत में सेवा कार्य के प्रतीकात्मक स्वरूप एक सिलाई मशीन (उप मंडल अध्यक्ष उमेश चंद कक्कड़ द्वारा ) असहाय महिला को भेंट की गई तथा पांच बच्चों को शिक्षण सामग्री व फीस की रकम क्लब के (सचिव अभय मेहरोत्रा के द्वारा) दान दी गई। मुख्य वक्ता अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षक लायन सौरभ कान्त जी ने क्लब के सार्थक क्रियाकलापों व उपलब्धि पर हर्ष जाहिर किया। कैबिनेट सचिव नेआगामी कार्यक्रमों के सूचना प्रदान की। कई लायंस को उनकी विशेष उपलब्धि व सेवा पर पिन लगाकर के और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित भी किया गया। समारोह के अंत में धन्यवाद ज्ञापित कर मंचासीन विभूतियों को उपहार भी दिए गए। उक्त समारोह में प्रयाग शहर के रीजन जॉन वी प्रतिनिधि के साथ लायंस क्लब पावन-गंगा के नीरज मेहरोत्रा, अनिल जायसवाल, रेखा जायसवाल, प्रीति टंडन नीरा टंडन, अर्चना जायसवाल, रजनी कक्कड़ डॉक्टर प्रदीप अग्रवाल, राजन टंडन दीपक खन्ना, अतुल मल्होत्रा राजेंद्र मल्होत्रा शोभित टंडन, कामेश्वर पांडे आदि लोग उपस्थित रहे।