Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

SONBADHAR NEWS: जिले की खदानों में सुरक्षा नियमों की लगातार अनदेखी और अवैध खनन की घटनाओं के मद्देनजर जिला कांग्रेस कमेटी, सोनभद्र ने मंगलवार को खनन निदेशक खनन निदेशक को लखनऊ के कार्यालय में ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन की अगुवाई जिला सचिव मोहम्मद सेराज हुसैन ने की ।और कांग्रेस नेताओं व सामाजिक कार्यकर्ताओं की टीम ने इसमें खदान में पाए गए सुरक्षा उल्लंघनों के संबंध में तत्काल जांच की मांग की। ज्ञापन में DGMS (खान सुरक्षा महानिदेशालय, वाराणसी) की रिपोर्ट का हवाला देते हुए खदानों में बेंच की असुरक्षित ऊँचाई, बिना अनुमति HEMM मशीनरी का उपयोग और खदान के ऊपरी किनारों पर सुरक्षा फेंसिंग की कमी पर चिंता जताई गई। प्रात जानकारी अनुसार ज्ञापन मिलने के बाद विभागीय सचिव एवं निदेशक माला श्रीवास्तव ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि खदानों में किसी भी प्रकार की अनियमितता रोकने के लिए तुरंत जांच टीम बनाई जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि अवैध खनन और अवैध परिवहन हर हाल में रोका जाएगा और लापरवाही पाई जाने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। विशेषज्ञों का कहना है कि सोनभद्र की खदानों में मजदूरों की सुरक्षा सुनिश्चित करना अब अत्यंत जरूरी है। प्रशासन द्वारा जांच टीम भेजना और तुरंत कार्रवाई करना इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
ज्ञापन देने के दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के जिला सचिव मोहम्मद सेराज हुसैन जिला प्रवक्ता शत्रुंजय मिश्रा राजीव गांधी पंचायती राज विभाग के पूर्व जिला उपाध्यक्ष वेद प्रकाश अशोक कुमार यादव प्रमुख रूप से रहे।