Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

PRAYAGRAJ NEWS: मंगलवार को जीएसटी रिफॉर्म(सुधार) को लेकर भाजपा प्रयागराज महानगर के तत्वाधान में शहर उत्तरी विधानसभा के सिविल लाइन स्थित होटल ट्यूलिप इन में व्यापारी सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल भाजपा प्रयागराज महानगर प्रभारी महेश चंद्र श्रीवास्तव ने जीएसटी रिफॉर्म(सुधार) को लेकर उपस्थित व्यापारियों को संबोधित करते हुए कहा कि गरीबों और मध्यम वर्ग के लिए जीएसटी रिफार्म ऐतिहासिक कदम है। इन सुधारों का उद्देश्य आम लोगों के लिए कई वस्तुओं को सस्ता बनाना है, खासकर गरीबों और मध्यम वर्ग के लिए, जिससे उनकी बचत बढ़े। कर ढांचे के सरलीकरण से व्यवसायों के लिए जीएसटी अनुपालन आसान होगा जिससे व्यापार संचालन में भी सुविधा होगी। जीएसटी सुधार से खपत बढ़ेगी और देश की अर्थव्यवस्था को गति मिलेगी जो भारत को तेज़ी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बनाए रखने में मदद करेगा. किसानों और कृषि क्षेत्र के साथ-साथ स्वास्थ्य क्षेत्र को भी लाभ होगा। शहर उत्तरी विधायक हर्षवर्धन बाजपेयी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस भाषण के दौरान जीएसटी में अगले स्तर के सुधारों की बात कही थी और नवरात के पावन अवसर पर उसे लागू भी किया। ये पीएम मोदी की आम लोगों के प्रति संवेदना को दर्शाता है। कई महत्वपूर्ण वस्तुओं पर कर की दरें कम होने से यह सुधार जीवन को आसान बनाएगा, व्यापार करने में आसानी को और मजबूत करेगा, छोटे व्यवसायों को सशक्त बनाएगा और आत्मनिर्भर भारत के तहत भारत की आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देगा। भाजपा प्रयागराज महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता की अध्यक्षता में सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन विक्रमजीत भदौरिया ने किया। इस दौरान मुरारीलाल अग्रवाल, शशि वार्ष्णेय, राणा चावला, सुशील खरबंदा, राजीव अग्रवाल, संजीव अग्रवाल, दिनेश सिंह, नीरज जायसवाल, पदुम जायसवाल, मनोज श्रीवास्तव, विजय श्रीवास्तव, गोपाल श्रीवास्तव, हेमंत बनर्जी, राजेश गोंड, प्रवक्ता पवन श्रीवास्तव, सह मीडिया प्रभारी विवेक मिश्रा आदि बड़ी संख्या में व्यापारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।