Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

महर्षि वाल्मीकि ने समाज और मानवता के लिए जो संदेश दिया वह आज भी प्रासंगिक: राजीव नयन द्विवेदी
KUSHINAGAR NEWS: मंगलवार को महर्षि वाल्मीकि जयंती पर हाटा बिकास खण्ड के जूनियर हाईस्कूल भठही राजा में शिक्षक और छात्र- छात्राओं द्वारा दी गई श्रद्धांजलि और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया lमहर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर क्षेत्र के मंदिर और परिषदीय विद्यालयों में श्रद्धा और उत्साह के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। जूनियर हाईस्कूल भठही राजा के शिक्षकों और छात्रों ने महर्षि वाल्मीकि की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया और उनके जीवन और उपदेशों को नमन किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर को भव्य रूप से सजाया गया। फूलों और दीपों से सजा परिसर भक्ति और प्रेरणा का केंद्र बन गया। उपस्थित लोगों ने महर्षि वाल्मीकि के आदर्शों और शिक्षाओं को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। प्रधानाध्यापक राजीव नयन द्विवेदी ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि ने समाज और मानवता के लिए जो संदेश दिया, वह आज भी प्रासंगिक है। उन्होंने सभी कर्मचारियों और उपस्थित लोगों से आग्रह किया कि वे वाल्मीकि जी के आदर्शों के अनुसार जीवन में सत्य, धर्म और सेवा के मार्ग पर चलें। कार्यक्रम को सामाजिक सद्भाव और प्रेरणा का प्रतीक बताते हुए इसे उत्साहपूर्वक संपन्न किया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन न केवल सांस्कृतिक और धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण हैं, बल्कि समाज में नैतिक मूल्यों और अनुशासन की भावना को भी मजबूत करते हैं। भविष्य में ऐसे कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित करने की योजना बनाई है, ताकि नई पीढ़ी महर्षि वाल्मीकि जैसे आदर्शों और उपदेशों से परिचित हो सके और उनका अनुसरण कर समाज में सकारात्मक योगदान दे सकें ।पावन ‘रामायण’ के माध्यम से मानवता के लिए मर्यादा का पथ आलोकित करने वाले आदिकवि महर्षि वाल्मीकि जी की जयंती पर कोटिशः नमन!उनका तपस्वी जीवन सत्य, सदाचार और संस्कार के उज्ज्वल आदर्शों से मानवता को निरंतर अभिसिंचित करता रहेगा।इस अवसर पर राजीव नयन द्विवेदी प्रधानाध्यापक, अध्यापक प्रवीण राव,अमित सिंह अनुदेशक तेजप्रताप सिंह बीरेंद्र गुप्ता ,सुभाष कान्दू ग्राम प्रधान, रसोइया शमशीरा राजकली 1, 2, संध्या
लीलावती, शिवांगी, अंकिता ,खुशी लालू, राज, मकसूद, शिवानी, सुमिरन के साथ सभी छात्र- छात्राएं उपस्थित रही l।