Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

नारी सुरक्षा से जुड़े हेल्पलाइन नंबरों, योजनाओं का किया प्रचार–प्रसार
JALAUN NEWS: उत्तर प्रदेश सरकार की मंशा पर मिशन शक्ति अभियान 5.0 के अंतर्गत आज उरई कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भुआ में पुलिस ने महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा, सम्मान और स्वावलम्बन के लिए सतत जन जागरूकता गतिविधियाँ संचालित कर अभियान के उद्देश्य से अवगत कराया है। इसी अभियान के तहत उप निरीक्षक प्रियंका सचान ने आज ग्राम भुआ में नारी सुरक्षा से जुड़ी प्रमुख हेल्पलाइन सेवाओं वुमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, स्वास्थ्य सेवा 102 एवं एम्बुलेंस सेवा 108 सहित साइबर हेल्पलाइन 1930 और थानों के सीयूजी नंबरों की जानकारी प्रदान की है। एसआई प्रियंका सचान ने उपस्थित महिलाओं और बालिकाओं को बताया कि ये सभी सेवाएं 24 घंटे उपलब्ध हैं तथा किसी भी आपात स्थिति में तुरंत सहायता प्राप्त की जा सकती है। अभियान का उद्देश्य प्रत्येक महिला और बालिका को आत्मनिर्भर, सुरक्षित और सशक्त बनाना है, ताकि वे समाज में आत्मविश्वास के साथ अपनी भूमिका निभा सकें। उन्होंने कहा कि महिलाओं को सुरक्षा देना शासन की प्राथमिकता है। आप कभी भी पुलिस सहायता के लिए बताये गये नंबरों पर संपर्क कर सकतीं हैं। आपके सूचना देते ही पुलिस अपना काम शुरू कर देगी। इस दौरान हल्का प्रभारी एसआई सत्यभान सिंह, महिला कांस्टेबल अर्चना व महिला कांस्टेबल रामकांति सहित, ग्राम प्रधान,ग्राम सचिव अधिकारी आंगनवाड़ी,सहित मौजूद रहे।