Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

जिलाधिकारी के निर्देश पर अधिकारियों ने किया निरीक्षण
JALAUN NEWS: जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय के निर्देशानुसार जनपद की सभी सहकारी समितियों पर किसानों को पारदर्शी व सुगम तरीके से उर्वरक वितरण सुनिश्चित किया जा रहा है। जनपद में पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध है, जिससे किसानों को किसी प्रकार की कठिनाई का सामना नहीं करना पड़ रहा है।
उपजिलाधिकारी राकेश सौनी (माधौगढ़), जिला कृषि अधिकारी गौरव यादव तथा एआर कोऑपरेटिव ने संयुक्त रूप से रामपुरा, सिद्धपुर आदि सहकारी समितियों का निरीक्षण किया। इसी क्रम में उपजिलाधिकारी मनोज कुमार कालपी ने (कदौरा) क्षेत्र की सहकारी समितियों का निरीक्षण करते हुए भंडारण एवं वितरण व्यवस्था की गहन समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान सभी समितियों पर पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध पाई गई। अधिकारियों ने किसानों से संवाद कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली और यह सुनिश्चित किया कि उन्हें समय से उचित दरों पर उर्वरक प्राप्त हो। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रशासन की प्राथमिकता है कि किसानों को किसी भी स्तर पर उर्वरक संकट का सामना न करना पड़े। सभी उपजिलाधिकारी व कृषि विभाग के अधिकारी नियमित रूप से निरीक्षण कर वितरण व्यवस्था को पारदर्शी बनाए रखें।