Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

17 अक्टूबर को मड़ियाहूं के रामलीला मैदान में आयोजित होगा अद पार्टी के संस्थापक का श्रद्धांजलि समारोह
JAUNPUR NEWS: अपना दल एस पार्टी के संस्थापक डॉ. सोनेलाल पटेल की पुण्यतिथि पर 17 अक्टूबर को आयोजित होने वाले श्रद्धांजलि समारोह को लेकर मड़ियाहूं के रामलीला मैदान में बुधवार को एक विशेष बैठक हुई। पार्टी के संस्थापक डॉ. सोनेलाल पटेल की 16 वीं पुण्यतिथि के मौके पर एक विशेष श्रद्धांजलि कार्यक्रम के आयोजन की घोषणा की गई। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री भारत सरकार और पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल उपस्थित होंगी। पूर्व राज्यमंत्री राम लखन पटेल ने बताया कि इस कार्यक्रम के माध्यम से पार्टी अपने विरोधियों को संदेश देने का कार्य करेगी जो पार्टी का दुष्प्रचार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह पार्टी का बहुत बड़ा आयोजन है। इसके लिए सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई है। राष्ट्रीय सचिव पप्पू माली ने बताया कि श्रद्धांजलि समारोह को लेकर पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह है। कार्यक्रम को सफल और ऐतिहासिक बनाने के लिए पूरी ताकत लगा दी गई है। पार्टी के जिलाध्यक्ष लाल बहादुर पटेल ने बताया कि इस कार्यक्रम में पूरे प्रदेश के पदाधिकारी और कार्यकर्ता पहुंचेंगे और पार्टी का लक्ष्य है 20 से 25 हजार लोगों को जुटाने का, जो सफलतापूर्वक पूर्ण हो जाएगा। उन्होंने कहा कि सारी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं और सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंप दी गई है।
विधायक डॉक्टर आरके पटेल ने बताया कि इस कार्यक्रम के लिए 3000 मोटरसाइकिल, 2000 चार पहिया और 500 बस की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा, प्रदेश से दूर-दूर से आए हुए कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के लिए रहने और जलपान की व्यवस्था भी की गई है। संचालन जिला अध्यक्ष युवा मंच योगेंद्र पटेल ने किया। मौके पर सुनीता वर्मा, राजनाथ पटेल, ललई सरोज, राकेश पटेल, उदय पटेल, चंद्रशेखर पटेल, राम उजागिर मौर्य, डॉक्टर मनीष यादव, संतोष पटेल, राकेश मिश्रा, मनोज पटेल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।