Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

प्रयागराज जिले के यमुनापार क्षेत्र विकासखंड चाका ब्लाक क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत हथिगन गाव मे युवा समाजसेवी मोहम्मद सोनू भावी ग्राम प्रधान प्रत्याशी के रूप में ऊभर रहे हैं। अपनी कम उम्र के बावजूद गांव में एक मजबूत पहचान बनाई है और ग्रामीणों के बीच उम्मीद जगाई हैं। ये कई वर्षों से गांव की गरीब जनता की समस्याओं के समाधान में सकरी रूप से लगे हुए हैं। उन्होंने आवास नाली खरंजा सडक और जनसुनवाई से जुड़े मुद्दों पर न केवल आवाज उठाई बल्कि बिना किसी पद या सत्ता के यथासंभव उनका समाधान भी किया। ग्रामीणों का कहना है कि इन युवाओं ने अपनी सेवा भावना मिलनसार व्यक्तित्व और संघर्षीलता से लोगों का दिल जीता है। वे मानते हैं कि यदि इनको अवसर मिलता है तो वह गांव का नक्शा बदल देंगे और इसे एक आदर्श ग्राम में परिवर्तित कर सकते हैं। गांव के विकास की उनकी सोच और हर घर तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने का उनका जज्बा उन्हें ग्रामीणों के हर वर्ग का समर्थन दिला रहा है।
बुजुर्गों का भी मानना है कि आज के युवाओं मे बदलाव की जो सोच होनी चाहिए वह मोहम्मद सोनू मैं स्पष्ट दिखती है जिन्होंने निस्वार्थ भाव से गरीबों के लिए संघर्ष किए हैं।